
सिंगरौली (चितरंगी) — हत्या जैसे गंभीर मामले में बिजली की रफ्तार से कार्रवाई करते हुए की चितरंगी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को ग्राम सूदा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल (40 वर्ष) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।
10 हजार का इनामी बना सुराग,
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।
आरोपी ने कबूला अपना जुर्म,
गिरफ्तार आरोपी मुन्नालाल पनिका (28 वर्ष), निवासी ग्राम सूदा, से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने आपसी विवाद के चलते लाठी से हत्या करना स्वीकार कर लिया।
हथियार भी बरामद,
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है, जो इस केस का अहम सबूत है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस का सख्त संदेश,
डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और कोई भी आरोपी कानून से बच नहीं सकता।
चितरंगी पुलिस की यह कार्रवाई न केवल तेज जांच का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कानून का शिकंजा कितना मजबूत है। 24 घंटे में हत्या जैसे गंभीर मामले का खुलासा करना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
