
सीधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा जिला कार्यालय सीधी में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की, जबकि सीधी विधायक एवं पूर्व सांसद श्रीमती रीती पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौंहनी विधानसभा के वरिष्ठ विधायक कुंवर सिंह टेकाम रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले भर से आए व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
व्यापारी निर्भय होकर कर रहे हैं व्यापार — कुंवर सिंह टेकाम
मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और समृद्धशाली हो रहा है। आज जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे विकसित देशों पर जहां कुल कर्ज जीडीपी का 111 प्रतिशत है, वहीं भारत का कर्ज जीडीपी का 4.5 प्रतिशत से भी कम है, जो मजबूत आर्थिक प्रबंधन का प्रमाण है।
विधायक टेकाम ने कहा कि
“मोदी जी के राज्य में व्यापारी आज निर्भय और निडर होकर व्यापार कर रहे हैं। पहले कई तरह के टैक्स लगते थे, लेकिन अब ‘एक देश-एक टैक्स’ प्रणाली से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।”
उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स, जीएसटी और टैक्स स्लैब में पहले से दी गई राहत को इस बजट में बरकरार रखा गया है, जिसका व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
बजट से एमएसएमई और स्टार्टअप को मिलेगा बल,
विधायक टेकाम ने कहा कि यह बजट एमएसएमई और स्टार्टअप को मजबूत कर नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले उद्योगपति तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है। बजट के माध्यम से प्रत्येक प्रदेश को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक और प्रत्येक जिले को 6635 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान मिलेगा, जिससे प्रदेश और जिले सशक्त एवं समृद्ध बनेंगे।
सभी वर्गों के विकास का बजट — देव कुमार सिंह चौहान
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट में सभी वर्गों के हित और विकास का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में व्यापारियों के साथ-साथ किसान, महिला, युवा और छात्रों पर विशेष फोकस किया गया है।
छात्रों के लिए निशुल्क छात्रावास की व्यवस्था
महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना,
युवाओं को स्टार्टअप के जरिए आगे बढ़ाने की नीति,
यह बजट वास्तव में सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र को साकार करने वाला है।
विजन 2047 को ध्यान में रखकर पेश हुआ बजट — रीती पाठक,
सीधी विधायक एवं पूर्व सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि यह बजट विजन 2047 के अंतर्गत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले देश में दो-दो बजट पेश होते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक देश-एक बजट की परंपरा स्थापित हुई। यह बजट व्यापारियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए दूरगामी और सशक्तिकरण वाला है।
उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनें और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में ईमानदारी से अपना योगदान दें।
व्यापारी संवाद में रखे गए विचार
व्यापारी संवाद कार्यक्रम में नवनियुक्त संभागीय सह प्रशिक्षण प्रभारी के.के. तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गोपाल गुप्ता, कमल कामदार, भोला प्रसाद गुप्ता, आलोक केसरी सहित अन्य वक्ताओं ने बजट को व्यापारी-पोषित और विकासोन्मुख बताया।
कार्यक्रम में रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, बजट टोली संयोजक विश्व बंधुधर द्विवेदी, मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, चंद्रपाल सिंह उइके, लोरिक प्रसाद यादव, उमाशंकर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सुनीता रानी वर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदास यादव, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, विमल सिंह, जगजीवन यादव, मुनिराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सोनी, भैया लाल गुप्ता, आनंद परियानी, विभा शर्मा, कंचन केसरी, संगीता सिंह चौहान, अन्नू पाण्डेय, प्रभाशंकर शर्मा सहित जिले के सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
