
कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लंबे चरणों में चलने वाले बड़े आंदोलन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह आंदोलन गांव-गांव तक पहुंचेगा और फरवरी के अंत तक व्यापक रूप लेगा।
आंदोलन की पूरी समय-सारिणी इस प्रकार है—
▪️ 8 जनवरी
प्रदेश स्तर पर बड़ी बैठक का आयोजन
बैठक में राज्य के वरिष्ठ नेता और प्रभारी रहेंगे मौजूद
▪️ 10 जनवरी
सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस
▪️ 11 जनवरी
जिलों में गांधी या डॉ. अंबेडकर की मूर्ति के सामने
➡️ एक-एक दिन का उपवास आंदोलन
▪️ 12 जनवरी से 29 जनवरी
➡️ हर पंचायत में चौपाल कार्यक्रम
मनरेगा, मजदूरी और रोजगार के मुद्दों पर जनसंवाद
▪️ ग्राम प्रधानों को पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से
➡️ सभी ग्राम प्रधानों को सीधा पत्राचार
▪️ 30 जनवरी
➡️ वार्ड और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम
▪️ 31 जनवरी से 6 फरवरी
➡️ कलेक्टर कार्यालयों के बाहर धरना-प्रदर्शन
▪️ 7 फरवरी से 15 फरवरी
➡️ विधानसभा और लोकभवन का घेराव
▪️ 16 फरवरी से 25 फरवरी
➡️ प्रदेश स्तरीय बड़ी रैली
कांग्रेस का कहना है कि
मनरेगा मजदूरों की मजदूरी, काम की गारंटी और भुगतान में देरी को लेकर सरकार पूरी तरह विफल है,
इसी के विरोध में यह आंदोलन गांव से विधानसभा तक चलेगा।
? राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
आने वाले दिनों में यह आंदोलन प्रदेश की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।