
सीधी | सिहावल विशेष रिपोर्ट
सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने अपने विधायक निधि से ग्राम पंचायत चंदवाही, सोनवर्षा, बमुरी एवं जियावन में मोबाइल वाटर प्यूरीफायर एवं कूलिंग वाटर टैंकर उपलब्ध कराए हैं।
शुद्ध और ठंडे पानी की होगी व्यवस्था,
इन टैंकरों और प्यूरीफायर मशीनों के माध्यम से अब क्षेत्रवासियों को शुद्ध और शीतल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। खासतौर पर भीषण गर्मी में जहां ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या बढ़ जाती है, वहां यह पहल राहत देने वाली साबित होगी।
गर्मी में राहत, गांवों में खुशहाली,
सिहावल क्षेत्र के इन ग्राम पंचायतों में लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई थी। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए कूलिंग वाटर टैंकर न सिर्फ पानी की आपूर्ति करेंगे, बल्कि उसे ठंडा भी रखेंगे, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी।
विधायक की पहल से मजबूत हो रही व्यवस्थाएं,
विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी ग्रामीण को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।
ग्रामीणों में खुशी की लहर,
इस पहल से चंदवाही, सोनवर्षा, बमुरी और जियावन के ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
सिहावल विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की पहल यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि अब जमीनी समस्याओं पर ध्यान देते हुए त्वरित समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।
