
तलाश न्यूज सीधी :– जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के ग्राम पंचायत चकड़ौर में एक शासकीय कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारी पर अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं अनियमितता किए जाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी द्वारा निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहने तथा जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किए जाने से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से मौके पर जांच कराने और शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता सामने लाने की मांग की है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।
इनका कहना है..
उपसरपंच सूरज द्विवेदी
ग्राम पंचायत चकड़ौर)
ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की जानकारी सरपंच सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किसी भी कार्य से संबंधित जानकारी ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता को किसी भी प्रकार की नहीं दी जाती है। जिसके संबंध में मेरे द्वारा जिला पंचायत सीईओ को सूचित किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराया जाएगा और लापरवाह कर्मचारी या अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी
