
सीधी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के संगठन महामंत्री पद पर श्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री (भाई साहब) की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार की गई, जिसकी आधिकारिक सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा जारी की गई।
श्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद उनकी पहचान रही है। उनकी नियुक्ति से सीधी जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार,
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने माननीय श्रद्धेय राहुल गांधी जी,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी,
प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री संजय कामले जी,
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह चौहान जी,
जिला प्रभारी श्री दिलीप मिश्रा जी,
CWC सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श्री कमलेश्वर पटेल जी
तथा समस्त शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
आने वाले चुनावों के लिए संगठन को मिलेगी मजबूती
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मानना है कि श्री अग्निहोत्री की नियुक्ति से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। आगामी चुनावों को देखते हुए यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं में समन्वय और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में कांग्रेस और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
“कार्यकर्ताओं में उत्साह”
नियुक्ति की खबर के बाद सीधी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री को बधाइयाँ दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।
कांग्रेस संगठन का कहना है कि यह नियुक्ति केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—जिसके माध्यम से जनता की आवाज़ को और मजबूती से उठाया जाएगा।
