
सीधी मध्यप्रदेश,, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के प्रथम सीधी आगमन ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी। शुक्रवार को पूरे शहर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश, भीड़ और शक्ति प्रदर्शन देखने लायक रहा।
जोगीपुर बायपास पर भव्य स्वागत,,
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया।
माहौल ऐसा बना जैसे कोई बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन हो रहा हो!,,
अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि,,
अस्पताल चौक पहुंचकर यश घनघोरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह (दाऊ साहब) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा —
“उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत हैं।”
सड़कों पर उतरी कांग्रेस — पैदल मार्च से दिखाया दम
कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे
नारेबाजी
जेसीबी से पुष्पवर्षा
हर कदम पर शक्ति प्रदर्शन
साफ दिखा — युवा कांग्रेस अब मैदान में उतर चुकी है!
बैठक में सरकार पर सीधा वार,,
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में यश घनघोरिया ने सरकार को घेरते हुए कहा — “युवा बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा है सीधी जिले की जनता अन्य शहरों में पेट के लिए भटक रही है, लेकिन सरकार चुप है।”
👉 युवाओं से आह्वान —
✔️ संगठन को मजबूत करो
✔️ जनता की आवाज बनो
✔️ संघर्ष के लिए तैयार रहो
👊 “युवा बदलेगा राजनीति की दिशा”
घनघोरिया ने कहा —
“युवा कांग्रेस केवल संगठन नहीं, बदलाव की ताकत है। अगर युवा ठान लें, तो सत्ता की दिशा और दशा दोनों बदल सकती है।”
संगठन विस्तार पर मंथन,
बैठक में
✔️ बूथ स्तर तक मजबूती
✔️ गांव-गांव तक विस्तार
✔️ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने
जैसे अहम मुद्दों पर रणनीति बनी।
स्थानीय नेतृत्व भी सक्रिय,
जिला अध्यक्ष करुण सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया,
वहीं महासचिव ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ने वैचारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया।
ऐतिहासिक बना कार्यक्रम,,
प्रदेश पदाधिकारियों, एनएसयूआई, ब्लॉक अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया
संदेश साफ है —
सीधी में युवा कांग्रेस अब सिर्फ बैठक नहीं,
सड़क से सत्ता तक लड़ाई के मूड में है।
