
“70% वेतन लेकर 100% काम कराना बंद करे सरकार — 40 हजार कर्मचारियों का हक दबाकर बैठी है मोहन सरकार”
“सीधी”प्रदेश सचिव, आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में वर्ष 2019 से लागू 70%-80%-90% वेतन कटौती वाला तीन वर्षीय प्रोबेशन नियम हजारों कर्मचारियों के शोषण का सबसे बड़ा उदाहरण बन चुका है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की परीक्षाओं से चयनित युवाओं को पहले साल केवल 70%, दूसरे साल 80% और तीसरे साल 90% वेतन देकर सरकार उनसे पूरा काम करवा रही है। यह सीधा-सीधा मेहनतकश कर्मचारियों के अधिकारों पर हमला है।
प्रदेश सचिव राम चरण सोनी ने कहा कि एक तरफ MPPSC से चयनित अधिकारियों को नियुक्ति के साथ 100% वेतन और केवल दो साल का प्रोबेशन दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर ESB से चयनित कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आखिर एक ही प्रदेश में दो तरह के नियम क्यों? क्या मेहनत और योग्यता केवल बड़े पदों के लिए ही मायने रखती है?
राम चरण सोनी ने कहा कि यह कर्मचारी विरोधी नियम वर्ष 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लागू किया था, जिसने हजारों युवाओं की आर्थिक कमर तोड़ दी। बाद में भाजपा की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए कि यह अन्यायपूर्ण व्यवस्था खत्म होगी और कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलेगा, लेकिन भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रही।
आज मोहन सरकार भी उसी कर्मचारी विरोधी रास्ते पर चल रही है। कर्मचारियों से 100% काम लिया जा रहा है लेकिन वेतन काटकर उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। प्रदेश के लगभग 40 हजार कर्मचारी इस अन्याय का शिकार हैं और करीब 400 करोड़ रुपये सरकार दबाकर बैठी हुई है।
राम चरण सोनी ने कहा कि माननीय हाई कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया, लेकिन कर्मचारियों को न्याय देने के बजाय मोहन सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। इससे साफ है कि सरकार कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि —
70%-80%-90% वेतन कटौती वाला नियम तत्काल समाप्त किया जाए।
सभी कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से 100% वेतन दिया जाए।
कर्मचारियों का लंबित बकाया तुरंत जारी किया जाए।
हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए कर्मचारियों को न्याय दिया जाए।
यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ सड़कों पर उतरकर उनके हक के लिए लड़ेगी और कर्मचारियों का हक लेकर रहेगी।
सादर प्रकाशनार्थ
राम चरण सोनी प्रदेश सचिव
आम आदमी पार्टी
मो. 99934 50159
