
सीधी। करणी सेना परिवार के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू की सहमति से तथा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह डोडिया एवं रीवा संभाग अध्यक्ष कुंवर मुन्नू ठाकुर के निर्देशानुसार सीधी जिले की कमान राज सिंह चौहान को सौंपी गई है।
उत्तर करौंदिया, वार्ड क्रमांक 11 निवासी राज सिंह चौहान (पिता श्री राजेश सिंह चौहान) को करणी सेना का सीधी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन नेतृत्व ने उनके सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।
नियुक्ति के उपरांत राज सिंह चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे करणी सेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाज हित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को जिले के प्रत्येक गांव और वार्ड तक विस्तार देने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज सिंह चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। करणी सेना के इस निर्णय से जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है
