🟥 सीधी। जिले में संगठन को मजबूत बनाने, सनातन संस्कृति की रक्षा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का भव्य विस्तार किया गया। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से ऊर्जावान, राष्ट्रभक्त एवं सक्रिय युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री कमलेश्वर सिंह मुन्नू जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजीत शुक्ला जी, संगठन मंत्री श्री देवेश त्रिपाठी जी सहित प्रदेश के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर नई युवा टीम की घोषणा की गई।
📌युवा मोर्चा में नवनियुक्त पदाधिकारी
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गईं—
– अभिषेक सिंह बघेल – विधानसभा अध्यक्ष (युवा मोर्चा)
– शिवसागर पटेल – जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा, सीधी)
– दिनेश विश्वकर्मा – सह संगठन मंत्री (युवा मोर्चा)
– दिकेश गुप्ता – संगठन मंत्री (युवा मोर्चा)
– प्रिंस कुमार द्विवेदी – जिला सचिव (युवा मोर्चा)
– किशन सिंह चौहान – सोशल मीडिया प्रभारी (युवा मोर्चा)
🟠 पार्टी की विचारधारा और अपील,
इस अवसर पर “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। पार्टी नेतृत्व ने कहा—
«“भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान, प्रशासनिक पारदर्शिता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का माध्यम है।”»
पार्टी ने सीधी जिले के युवाओं और आम नागरिकों से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि वे इस जन-कल्याणकारी अभियान का हिस्सा बनें और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
🚩 नवनियुक्त टीम का संकल्प
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे—
– संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे
– समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करेंगे
– जिले में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे
कार्यक्रम का समापन “जय श्री राम” के नारों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
✍️ रिपोर्ट: तलाश न्यूज समाचार सीधी,
