
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के समापन अवसर पर 17 अगस्त 2026 को राष्ट्रीयता एवं देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थलों पर आकर्षक एवं संदेशप्रद रंगोलियां बनाई गईं। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं रचनात्मकता के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
रंगोली प्रतियोगिता में एकलव्य पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, हड़बड़ो, सीधी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अर्चिता सिंह (12वीं), दीपिका सिंह (12वीं), पद्मनी सिंह (11वीं), प्रज्ञांशी सिंह (11वीं), संस्कृति सिंह (10वीं), अंजू साकेत (10वीं), दिव्यराज सिंह (9वीं), प्रत्युषा सिंह (8वीं) एवं अंशिता सिंह (6वीं) शामिल हैं।
सर्वाेदय विद्या मंदिर, सीधी के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनमें शुभी सिंह (10वीं), यशोदा पटेल (10वीं), आशिका द्विवेदी (10वीं), लागिया सिंह (10वीं), वैभवी गुप्ता (9वीं) एवं सांभवी सिंह (9वीं) शामिल हैं। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मड़रिया, सीधी के विद्यार्थियों ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की ओर से प्रतीक्षा विश्वकर्मा (12वीं), अर्पणा पाण्डेय (12वीं), प्रीतिका गोस्वामी (12वीं), साक्षी रजक (12वीं) एवं प्रिया तिवारी (12वीं) ने सहभागिता की।
ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल, पटेल पुल, सीधी के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनमें शिवानी रजक (11वीं), रीति पाठक (11वीं), प्रीति पाठक (10वीं), अंजली सिंह (10वीं), अंशिका गुप्ता (9वीं) एवं इला द्विवेदी (10वीं) शामिल हैं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी देशहित एवं समाजहित की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, डीपीसी विनय मिश्रा एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र सीधी, डॉ. राजेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का प्रेरणादायी संदेश दिया।
