
बिजली-सड़क को तरसते शिकरा व कई ग्राम पंचायतों के सैकड़ों परिवार,
सीधी। ग्राम शिकरा के वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 सहित जिले के कई पंचायतों में जैसे ग्राम चौफाल के कई वार्डो ,कठौली पंचायत के मोर्चा के कई वार्ड सहित कई अन्य पांचतो का पूर्व में देता दिया गया है विद्युत-विहीन क्षेत्रों में तत्काल बिजली व्यवस्था और सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पीड़ित ग्रामीडो के साथ पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
श्री पांडे ने बताया कि आवागमन की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। बरसात के दौरान ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है तथा बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जहां मार्ग है ही नहीं सिर्फ गलियारा है,
शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह ने मांग की कि सभी विद्युत-विहीन क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर समयबद्ध तरीके से विद्युतीकरण कराया जाए। शिकरा के वार्ड 17-18 एवं साहू बस्ती में सड़क निर्माण कराया जाए तथा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों और आवेदनों पर हुई कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की जाए।
इस दौरान शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आज कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई है। यदि आगामी 20 दिनों में जिम्मेदार प्रशासन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाता और धरातल पर कार्य शुरू नहीं होता है, तो शिवसेना मजबूरन संबंधित विभाग का घेराव कर उग्र प्रदर्शन एवं आंदोलन करेगी
इस बीच शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले ,संभाग संयोजक संतकुमार केवट, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना,जिला मंत्री आशीष मिश्रा, ददन यादव , रोहित सहित पीड़ित ग्रामीण में हीरालाल सिंह , जयकरण सिंह तीरथ राज सिंह देवेंद्र सिंह राजकुमार सिंह देवराज सिंह चंद्रराज सिंह राजभान सिंह देव शंकर सिंह दान बहादुर सिंह अवध राज सिंह तेज बहादुर सिंह शिवराज सिंह केश कली सिंह राजवती सिंह लीलावती सिंह देव वती सिंह इंद्रावती सिंह , संजय केवट, पंचराज सिंह संतोष सिंह सुनील सिंह राजकरण केवट संदीप केवट मोहनलाल केवट राजेश सिंह हीरामन केवट सहित सैकड़ों ग्रामीड जन रहे उपस्थित,
