
सीधी। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जिला अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर पटपरा, पिपरहा, लहिया, कुसियार, उकरहा, खड्डी, बढ़ौरा-सेमरिया सहित जिले की अधिकांश पंचायतों में व्याप्त विद्युत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने जले हुए ट्रांसफार्मर, टूटे विद्युत तार, कई टोलों तक आज भी बिजली न पहुंचने तथा उपभोक्ताओं को दिए जा रहे मनमाने बिजली बिलों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने कार्यालय से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई गई।
विवेक पांडे ने कहा कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो शिवसेना जनहित में उग्र आंदोलन करेगी।
प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना जिला महामंत्री आशीष मिश्रा सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद
