सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने स्टार लगाकर दी बधाई
सिंगरौली। उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह को पदोन्नति प्रदान करते हुए निरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने उनके कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने नवपदोन्नत निरीक्षक पवन कुमार सिंह से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए कार्य करेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सेवा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने निरीक्षक पवन कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

